Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनपति अभिनव शुक्ला के जन्मदिन पर रुबीना दिलैक ने लिखा भावुक नोट

पति अभिनव शुक्ला के जन्मदिन पर रुबीना दिलैक ने लिखा भावुक नोट

टेलीविजन जगत के जाने -माने अभिनेता अभिनव शुक्ला आज 40 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है, लेकिन इस साल अभिनव अपने जन्मदिन पर अपनी रुबीना से दूर हैं। ऐसे में रुबीना -अभिनव को काफी मिस कर रही हैं। रुबीना ने सोशल मीडिया के जरिये अभिनव को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक भावुक नोट लिखा है। रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों किसी हिल स्टेशन पर मैगी खाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए रुबीना ने लिखा-‘मेरी जिंदगी के प्यार और रोशनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज के दिन आपको कुछ ज्यादा ही याद कर रही हूं।’

रुबीना की इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रुबीना और अभिनव टेलीविजन जगत के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने धारावाहिक छोटी बहू में साथ में स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा दोनों बिग बॉस 14 में भी नजर आये थे, जिसमें रुबीना विनर रहीं, तो वहीं अभिनव सातवें स्थान पर थे। रुबीना और अभिनव दोनों ने एक -दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में उनसे शादी कर ली। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular