Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपड़ोसी ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज।  धूमनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोहल्ले में रविवार की देर शाम पड़ोसी ने युवक को गोली मारकर फरार हो गया। गोली से घायल युवक को उपचार के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
धूमनगंज के अकबरपुर मोहल्ला निवासी विरेन्द्र कुशवाहा (35 वर्ष) पुत्र नन्हे लाल कुशवाहा का पड़ोसी लवकुश कुशवाहा से आपसी रंजिश है। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूर एक साइकिल की दुकान पर विरेन्द्र कुशवाहा कुछ काम कर रहा था। इसी बीच वहां पड़ोसी लवकुश कुशवाहा पहुंचा और दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान लवकुश तमंचा निकाल कर गोली मार दी और वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस गोली से घायल विरेन्द्र कुशवाहा को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। गोली मारे जाने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह समेत आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस कहना है कि पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर भाग निकला। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular