फर्रुखाबाद (हि.स.)। राज्य पुरस्कार प्राप्त कर पड़ोसी जिला कन्नौज का नाम रोशन करने वाले कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक अब डीडी यूपी चैनल पर बच्चों को पढ़ाते देखे जाएंगे ।बेहतर शिक्षा देने पर इन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
पड़ोसी जिला कन्नौज के तालग्राम ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात आशुतोष दुबे जल्द ही डीडी यूपी चैनल पर बच्चों को पढ़ाते देखे जाएंगे। यूपी सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन प्रेरणा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य पुरस्कार का सम्मान प्राप्त कर चुके शिक्षक आशुतोष दुबे ने एक बार फिर से जिले को गौरवान्वित किया है। बेहतर शिक्षा और नए-नए आईडिया निकालकर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक आशुतोष दुबे गणित विषय जोकि कक्षा 01 से 08 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके 197 वीडियो शूट किए गए हैं। यह वीडियो जल्द ही डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे।
शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी दिक्कतें सामने आईं। ऐसे में निर्णय लिया गया कि पाठ्यक्रम को डिजिटल किया जाए। उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसने अपने पाठ्यक्रम को डिजिटल किया। इसमें पढ़ाने का उनको भी मौका मिला। कक्षा 01 से 08 तक गणित विषय से जुड़े 197 वीडियो उनके शूट किए गए हैं। जो कि डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे जिससे बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। आशुतोष दुबे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। इसके साथ ही जिले में कई सम्मान उनको प्राप्त हुए। जिले के तालग्राम ब्लॉक के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात आशुतोष दुबे ने एक बार फिर से जिले का नाम रोशन किया है।
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
