Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपड़ोसी के घर बोला हमला, महिला की हत्‍या, पांच घायल

पड़ोसी के घर बोला हमला, महिला की हत्‍या, पांच घायल

संतकबीरनगर (हि.स.)। जिले के खलीलाबाद शहर के बरई टोला मोहल्ला में देर रात को एक मनबढ़ युवक ने अपने पड़ोसी के घर पर धावा बोल दिया। चाकू से दनादन वार कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। पांच अन्य घायल हैं। जिनका इलाज जारी है।
घायलों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस टीम को आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बरई टोला निवासी बैजनाथ चौरसिया के घर पर पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में बैजनाथ के पत्नी की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। घटना के बारे में आवश्यक जानकारी लेकर आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular