Monday, March 30, 2026
Homeराज्यपटियाला दंगा : कर्फ्यू के बीच इन बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

पटियाला दंगा : कर्फ्यू के बीच इन बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

राज्य डेस्क

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च पर सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। हिंदू संगठन मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस बीच SHO को हाथ में चोट लग गई। इसके बाद हालात संभालने के लिए SSP ने हवाई फायरिंग की। इस घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पटियाला में कर्फ्यू लगा दिया। यह शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक लागू रहा। कर्फ्यू के बाद आज हिंदू संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। वहीं, शनिवार सुबह पटियाला के IG राकेश अग्रवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह मुखविंदर सिंह नए IG होंगे। साथ ही यहां के SP और SSP को भी हटा दिया गया है।

यह भी पढें : राज्य में किन्नरों की गणना कराएगी सरकार, ऐसे कराएगी पुनर्वास!

पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं CM भगवंत मान ने भी चंडीगढ़ में पुलिस अफसरों से मीटिंग की। जिसमें इस घटना को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें काली मंदिर के पास हुई झड़प के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। शिवसेना ने खालिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसका पता चलते ही खालिस्तान समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वापस भेज दिया। हालांकि, सिख संगठनों के सदस्य काली माता मंदिर में तलवारें लेकर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान SHO करनवीर ने सिख प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनका हाथ जख्मी हो गया, जिसके बाद SSP नानक सिंह मौके पर पहुंचे। हालात संभालने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग की। हिंदू संगठन के नेता हरीश सिंगला ने कहा कि पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी की सरकार को इन लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, जसविंदर सिंह राजपुरा ने कहा कि सिख संगठनों ने कई दिन से अपील की थी कि कुछ संगठन सिख राज के खिलाफ माहौल खराब कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए था कि इन लोगों को गिरफ्तार करते, ताकि माहौल खराब न हो।

यह भी पढें :  टीबी मरीजों को अब मिलेगा इंजेक्शन के दर्द से छुटकारा

फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने सिख संगठनों को प्रदर्शन करने और हिंदू संगठनों को मार्च निकालने से रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं सिख संगठनों ने पटियाला के फव्वारा चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में CM मान ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक में कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि पटियाला की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने इस संबंध में DGP से बात की है। इलाके में शांति की स्थिति बहाल हो गई है। सरकार पूरे मामले को गंभीरता से मॉनिटर कर रही है। किसी को भी शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा। पंजाब में शांति और भाईचारा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पटियाला रेंज के IG राकेश अग्रवाल ने कहा कि हालात अब कंट्रोल में हैं। किसी ने अफवाह फैला दी थी, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। SHO का हाथ काटने की बात भी अफवाह है। स्थिति को पूरी तरह शांत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

पटियाला दंगा : कर्फ्यू के बीच इन बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

यह भी पढें : अपहृत व्यापारी पुत्र बरामद, दो गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular