राज्य डेस्क
चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो कई गंभीर रूप से घायल हैं। सत्तुर के पास अचानकुलम स्थित फैक्ट्री में आग के बाद कई धमाके हुए। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई तो 30 से अधिक घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने घटना पर शोक जताया है। पुलिस ने बताया कि श्री मरियम्मल पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई जिसके बाद कई विस्फोट हुए। उस समय मजदूर पटाखे की फैंसी वेरायटी बनाने में लगे हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रसायनों को संभालने के दौरान घर्षण आग त्रासदी का कारण बना। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों के जले हुए शव परिसर में बिखरे हुए पड़े थे।
फैक्ट्री के बाहर धुंए के गुबार के साथ पटाखों के बार-बार फटने की आवाज गूंज रही थी। पटाखों के विस्फोटों की आवाज घटनास्थल के दो किलोमीटर से अधिक की दूरी में सुने जा सकते थे। सत्तूर और शिवकाशी से दमकल घटनास्थल पर पहुंचे और एक दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पा काबू पा लिया गया। सभी घायलों को सत्तूर और शिवकाशी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। जिलाधिकारी आर कन्नन ने संवाददाताओं से कहा कि आग लगने की घटना के संबंध में विस्तृत जांच कराई जाएगी। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ’’तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग की घटना दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। जो लोग जख्मी हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। प्रभावितों की मदद के लिए प्राधिकारी काम कर रहे हैं।’’ इसके साथ ही पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।
यह भी पढें : सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
