Friday, February 13, 2026
Homeराज्यपटना: फायरिंग की आवाज सुनकर घर के बाहर निकले जदयू नेता को...

पटना: फायरिंग की आवाज सुनकर घर के बाहर निकले जदयू नेता को मारी गोली

पटना(हि.स)।बिहार में अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। रूपेश सिंह हत्या मामले में पुलिस कोई निर्कष पहुंचे इससे पहले ही पटना से सटे बाढ़ में अपराधियों ने छात्र जदयू  के एक नेता को गोली मार दी। गोलीबारी  की यह घटना बाढ़ के बख्तियारपुर थाना के केवल बीघा घंघ पंचायत की है।पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात अपराधियो ने छात्र नेता आलोक तेजस्वी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली लगने से आलोक बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिनको गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट के आस पास घर के बाहर फायरिंग कि खबर मिलने पर आलोक अपने घर से बाहर आए। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही  उनके  गोतिया (पड़ोसी) ने उनको एक गोली मार दी जो उनके जबड़े में जा लगी। गोली लगने से घायल हुए आलोक को आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे।बाढ़ के एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि गोली मारने का आरोप आलोक के गोतिया (पड़ोस के लोगों) पर ही है। गोली लगने से जख्मी हुए छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है। आलोक युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे है। पुलिस गोली मारने वालों के परिजनों को पकड़ कर थाना लाई है। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Submitted By: Edited By: Govind Chaudhary

RELATED ARTICLES

Most Popular