Friday, April 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपच्चीस हजार रुपये के इनामी समेत दो अपराधी गिरफ्तार

पच्चीस हजार रुपये के इनामी समेत दो अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। अलीगंज थाना और क्राइम ब्रांच ने फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपये के इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि बीती रात पुरनिया रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ पर युवकों ने अपना नाम मूलरुप से मैनपुरी निवासी सोनू उर्फ विवेक यादव और अकबर बताया। बदमाशों के पास से पुलिस को अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्त वाहन चोर है और चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। अकबर शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular