Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपचास हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

पचास हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर( हि. स.)।जनपद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वांछित पचास हजार के इनामिया अभियुक्त फिरोज बंजारा उर्फ बिलाल को क्षेत्र के डफालीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त के विरुद्ध कई जनपदों में गम्भीर अपराध के तमाम मुकदमे दर्ज हैं।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता में दिया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहाना पर धारा 41/411/420/467/468/471 भा.द.वि. दर्ज है। इस प्रकरण में वह वांछित है।इसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगाई गई थी। इस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पचास हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा इसे मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।इसके पास से एक मोटरसाइकिल तथा नेपाली सिम व नेपाली तथा भारतीय मुद्रा भी बरामद हुआ है।

अभियुक्त फिरोज बंजारा उर्फ बिलाल ने पूछताछ में बताया कि पकड़े जाने के डर से नाम बदलकर बिलाल नाम रखकर लुक-छिप कर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था । आज अपने परिजनों से मिलने के लिये भोर में अपने गांव भगवानपुर जा रहा था, तभी टीम द्वारा पकड़ लिया गया । मेरे साथी राजू इस्माइल व संजय भेल्लर को पूर्व में सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

डॉ. बलराम

RELATED ARTICLES

Most Popular