शाहजहांपुर(हि.स.)। जिले की थाना पुवायां पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में छह माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी पुवायां बीएस वीर कुमार ने बताया कि थाना पुवायां पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में छह माह से फरार चल रहे पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदपुर निवासी मोहित शुक्ला को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने मोहित की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अमित
