Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंडित गोविंद बल्लभ पंत भारत माता के सपूत : योगी

पंडित गोविंद बल्लभ पंत भारत माता के सपूत : योगी

लखनऊ (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतन्त्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री पंत जी की आज पुण्य तिथि है। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत भारत माता के सपूत थे। गांधी जी के आंदोलनों में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के बाद उन्होंने पहले मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व निभाया। इसके पहले भी 1937 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई।

लौह पुरुष सरदार पटेल के निधन के बाद देश का गृहमंत्री के रूप में भी पन्त ने अपना दायित्व निभाया। पंडित जी ने देश के संविधान सभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular