Tuesday, February 17, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब में कांग्रेस के कैप्टन बने रह सकते हैं सिद्धू

पंजाब में कांग्रेस के कैप्टन बने रह सकते हैं सिद्धू


चन्नी संग मंथन के बाद यह निकला सुलह का रास्ता

नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी उथल-पुथल के बीच गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच हुई बैठक में सुलह का रास्ता निकाल लिया गया है। बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। बैठक में पार्टी नेताओं के बीच आपसी सामन्जस्य बिठाने के लिए एक समन्वय पैनल बनाए जाने पर सहमति बनी है। पंजाब सरकार की ओर से हर बड़े फैसले लेने से पहले इस पैनल से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस पैनल में सीएम के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू और एआईसीसी के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular