पांच बदमाशों ने दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम
राज्य डेस्क
पटना। बिहार के दरभंगा जिले के एक पंजाब नेशनल बैंक से आज बदमाशों ने 50 लाख से ज्यादा की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। हौसला बुलंद बदमाशों ने इस दौरान गोलियां भी चलाईं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को मौके से गोलियों को खोखे बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है। बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। शाम करीब चार बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक पर धावा बोला। अपराधियों ने बैंक के अंदर गार्ड और ग्राहकों को पिस्टल सटाकर लॉकर खुलवाकर लूटना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलाईं। अपराधियों ने बैंक में रुपए जमा करने आए एक निजी फाइनेंसकर्मियों से भी सात लाख रुपए लूट लिये और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बैंक की तरफ से पुलिस को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। बैक से कितनी राशि की लूट हुई है, इसका मिलान कर्मचारी कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार बदमाशों के हाथ 50 से 55 लाख रुपये लगे हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
