Tuesday, February 24, 2026
Homeराज्यपंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ की बारी

पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ की बारी

राज्य डेस्क

रायपुर। पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद छत्तीसगढ़ और राजस्थान कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है। दोनों राज्यों में भी कुछ समय से मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की मांग चल रही है। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व इस पर शांत है। कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अगले हफ्ता रायपुर आएंगे। राज्य में जारी सियासी संकट पर भी कार्यकर्ताओं से राय लेंगे और फिर अपना विचार प्रकट करेंगे।
गौरतलब है कि दो महीने पहले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव आमने सामने हो गए थे। दोनों नेताओं के बीच कई बार मतभेद की स्थिति भी पैदा हो चुकी है। यहां तक कि दोनों के समर्थक भी आमने-सामने हो चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ दोनों नेताओं की कई बार मैराथन बैठक भी हो चुकी हैं। सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दोनों नेताओं की खुलकर बातचीत हुई हैं, लेकिन कांग्रेस आलाकमना ने भूपेश बघेल को ही मुख्यमंत्री बने रहने का संकेत दिया था। इसके बाद भूपेश बघेल रायपुर लौट गए। हालांकि, रायपुर लौटने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था, जिसपर राहुल गांधी ने सहमति जताई थी। वहीं, टीएस सिंहदेव इस बीच कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, वो हर बार निजी दौरा बताकर मीडिया से बचना चाहते हैं, लेकिन उनका मकसद कांग्रेस हाईकमान के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और राज्य की कमान अपने हाथ लेने का है। कुछ नेताओं का कहना है कि ढाई साल के भीतर कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए विकासकार्यों का जायजा लेने रायपुर जा रहे हैं। वहीं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि राहुल गांधी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वाले नेता टी एस सिंहदेव की नाराजगी को शांत कराने के लिए रायपुर जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में यहां भी नेतृत्व परिवर्तन होने वाला है। इसी को देखते हुए राहुल गांधी अगले सप्ताह दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जन्म दिन पर जो बोलीं शालिनी पाण्डे, सुनकर चौंक जाएंगे आप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular