Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनपंजाब की कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल ने खिंचवाईं तस्वीरें, फैंस...

पंजाब की कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल ने खिंचवाईं तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट व सिंगर-अभिनेत्री शहनाज़ गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में शहनाज अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की हैं, जिनमें विक्की कौशल अभिनेत्री पत्नी कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे, लेकिन इस दिवाली पार्टी में उन्होंने पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल के साथ जमकर पोज दिए। जिसकी तस्वीरें शहनाज ने फैंस के साथ साझा की हैं और कैप्शन में लिखा-‘हुण बनी न गल (ये हुई ना बात) दो पंजाबी एक फ्रेम विच’। दोनों को बड़ी सी स्माइल के साथ पोज करते देखा जा सकता है। तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ फिल्म ‘100%’ में नजर आयेंगी। जबकि अभिनेता विक्की कौशल फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग में बिजी हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular