Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंजाबी कवि बलजीत कौर कविताओं के माध्यम से जागृत करेंगे पंजाबी विरसा

पंजाबी कवि बलजीत कौर कविताओं के माध्यम से जागृत करेंगे पंजाबी विरसा

कानपुर(हि.स.)। उ0प्र0 पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) ने रविवार को कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता की। वार्ता करते हुए उन्होंने 11, 12 और 13 नवम्बर को मोतीझील प्रांगण में होने वाले बृहत आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बताया कि 11 नवम्बर को पटियाला रंगमंच के कलाकारों द्वारा सतगुरु नानक परगतेया का लेजर लाइट शो, 12 नवम्बर को पंजाबी कवि बलजीत कौर, कविताओं के माध्यम से पंजाबी विरसा जागृत करेंगे।

13 नवम्बर को बॉलीवुड गायक मिलिंद गाबा अपनी पूरी टीम के साथ पंजाबी सभ्यता का “जागो” का आयोजन मंच पर होगा। महोत्सव का लुक पंजाबी गांव का होगा। महिलाओं के लिए फ्री मेंहदी लगवाने के प्रोग्राम, शहीदों की प्रदर्शनी, पंजाबी खाने के स्टॉल, बच्चों के फ्री झूलेव कपल फैशन शो आदि से पूरा पंजाबी माहौल देने का भरपूर प्रयास किया गया है। इस दौरान हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह चंदौल, वनप्रीत सिंह भट्टी, इकबाल कौर, चरनजीत सिंह नामी, हन्नी भाटिया और गगन सोनी आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular