Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपंजशीर में भारी पड़ने लगा तालिबान

पंजशीर में भारी पड़ने लगा तालिबान

34 विद्रोहियों को मार 11 चेक प्वाइंट पर किया कब्जा

इंटरनेशनल डेस्क

काबुल। भले ही पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया हो लेकिन यहां एक जगह ऐसा भी है जहां कब्जा करने के लिए तालिबान को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हम बात कर रहे हैं पंजशीर घाटी की। इस घाटी में अभी भी तालिबान विद्रोही गुट के सदस्य मौजूद हैं जो लगातार तालिबान को चुनौती दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तालिबान ने यहां घातक हमले जरुर किये लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी है। हालांकि, इस खूनी जंग के बीच आतंकी संगठन तालिबान ने गुरुवार को कहा उसने पंजशीर प्रक्षेत्र में मौजूद विद्रोही गुट के 34 सदस्यों को मार दिया है और 11 चेकप्वाइंट पर कब्जा कर लिया है। यह जानकारी तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने ’स्पूतनिक’ को दी है। ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, ’हमारे मुजाहिद्दीनों ने मजबूत पकड़ बनाई है, अब तक हमने 11 चेकप्वाइंट पर कब्जा किया है और विद्रोही गुट के 34 सदस्यों को मार गिराया है। इसमें तो अहम कमांडर भी शामिल हैं। अब हम पंजशीर की मुख्य सड़क तक पहुंच गए हैं और हमने शीतल जिले पर कब्जा कर लिया है। इसमें सिर्फ जो मुजाहिद्दीन घायल हुए हैं।’ अभी हाल ही में तालिबानी नेताओं ने विद्रोही गुट के नेता अहमद मसूद के साथ समझौते को लेकर बातचीत की थी। लेकिन इस बातचीत से सुलह का रास्ता नहीं निकल पाया था। जिसके बाद तालिबान ने पंजशीर पर फिर हमला किया है। मध्य अगस्त से ही मशहूर अफगानी कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद के नेतृत्व में तालिबान का विद्रोह कर रहे लोग पंजशीर घाटी में एकजुट हो गए थे। इनके साथ अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह भी मौजूद हैं। यह सभी मिलकर यहां तालिबान को चुनौती दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  पैसा लेने का वीडियो वायरल, आयुध लिपिक निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular