Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंच प्रण हर भारतवासी का संकल्प बनना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

पंच प्रण हर भारतवासी का संकल्प बनना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

ग्रेटर नोएडा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित बैनेट विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कार्य करना है। पंच प्रण हर भारतवासी का संकल्प बनना चाहिए। जो भी करें देश प्रथम की भावना से कार्य करें। अभिभावक,छात्र,शिक्षक,सुरक्षाकर्मी यानि जीवन के जिस क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीनकाल में भारत में दुनियाभर के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। हमारे यहां के विश्वविद्यालयों में हर प्रकार की शिक्षा दी जाती थी। योगी ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक युवा हमारे देश में और देश में सर्वाधिक युवा हमारे प्रदेश में हैं। आज जिसे धर्म कहते हैं वह धर्म का एक पार्ट हो सकता है। उपासना विधि को धर्म नहीं मान सकते। उपासना व्यक्तिगत कार्य है। जो हमारे कर्तव्यों के प्रति और सदाचार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है वास्तव में वही धर्म है। भारत का हर युवा इस मार्ग का अनुशरण किया। भारत को दुनिया की ताकत बनने में देर नहीं लगी। पहले भारत दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित था। मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी समारोह में उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular