Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत भवन में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

पंचायत भवन में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

फतेहपुर (हि.स.)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे की पंचायत भवन में सोमवार को एक युवक का शव मिला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक के गले में चोट के निशान मिलने पर परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।

शाह कस्बा निवासी सोनू उर्फ प्रदीप शुक्ला (25) किशोर शुक्ला पंजाब में ठेकेदारी करता था। दो माह पहले ही घर आया था। पिता ने बताया कि नवल किशोर शुक्ला रविवार की शाम को छह बजे घर से निकला और रात तक घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली है। गले व सिर पर चोट के निशान मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पंचायत भवन में फेंका गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रथमदृष्टया हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन घटना के सभी पहलुओं के मद्देनजर जांच के निर्देश दिये गये हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

देवेन्द्र/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular