Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत चुनावः दूसरे चरण का प्रचार थम, 20 जिलों में...

पंचायत चुनावः दूसरे चरण का प्रचार थम, 20 जिलों में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

पंचायत चुनावः दूसरे चरण का प्रचार थम, 20 जिलों में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार 17 अप्रैल की शाम छह बजे थम जाएगा। इसके साथ ही दूसरे चरण के इन 20 जिलों में शराब, बीयर व भांग की लाइसेंसी दुकानें भी बंद हो जाएंगी। यह दुकानें सोमवार 19 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद ही खुलेंगे। 

दूसरे चरण के इन जिलों में 7 और 8 अप्रैल को नामांकन दाखिल किये गये थे। 9 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। 11 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी के बाद उसी दिन चुनाव निशान आवंटित कर दिये गये थे।

चुनाव निशान आवंटन के बाद इन जिलों में ग्राम प्रधान, ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए उम्मीदवारों ने 11 अप्रैल से अपने चुनाव निशान के साथ प्रचार शुरू किया था। हालांकि कोरोना संक्रमण के डर, कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन और धारा 144 लागू होने की वजह से उम्मीदवारों, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में पहले जैसा जोश नहीं था। चुनावी सभाएं, रैलियां भी नहीं हो सकीं। ज्यादातर जनसम्पर्क ही होता रहा।

जिन जिलों में सोमवार 19 अप्रैल को मतदान करवाया जाना है, वह हैं-मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर,बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोण्डा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़। बताते चलें कि दूसरे चरण के इन जिलों में 3 जिला पंचायत सदस्य, 560 ग्राम पंचायत सदस्य, 62 ग्राम प्रधान और 69560 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular