Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत घर में बंद आवारा पशुओं निकालने के लिए ग्राम प्रधान ने...

पंचायत घर में बंद आवारा पशुओं निकालने के लिए ग्राम प्रधान ने तोड़ा ताला, ग्रामीणों का प्रदर्शन

– ग्रामीणों का आरोप गोवंश को खाने के लिए पहुंचा 30 किलो भूसा

औरैया (हि.स.)। जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिनपुरापुर के मजरा चिटकाईन पुरवा में चार दिन से बन्द भूखे प्यासे आवारा गोवंश को ग्राम प्रधान हेतराम ने अपने समर्थकों के साथ पंचायत घर पहुंचकर बन्द आवारा गोवंश को छोड़ने के लिए ताला तोड़ने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पर पहुंचे किसानों ने ग्राम प्रधान को ताला तोड़ने से रोक दिया और मौके से ग्राम प्रधान को लौटया।

बाद में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पंचायत सचिव ब्रजेन्द्र त्रिपाठी के कहने पर ग्राम प्रधान ने ताला खोलने का प्रयास किया। उसी समय आवारा गोवंश से परेशान किसान मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और मजबूर होकर प्रधान अपने समर्थकों के साथ लौट गए। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील व ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, किसान विष्णु सिंह, गिरजेश कुमार, मोनू गौर, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा बीडीओ भाग्यनगर सतीश पांडेय ने आवारा गोवंश को उमरी गोशाला भेजने का आदेश पहले दिन से दिया है। लेकिन पंचायत सचिव व प्रधान बन्द गोवंश को देखने तक नही आये, और सैकड़ों आवारा गोवंश को खाने के लिए 30 किलो भूसा भेजा गया।

प्रधान हेतराम का कहना है कि बन्द गोवंश को चारा, पानी देने के लिए व गोवंश को गोशाला भेजने के प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन किसान व ग्रामीण कार्य करने नहीं दे रहे हैं। आवारा गोवंश बहुत ही कमजोर हो गए हैं परेशान और कुछ गोवंश की जान जा सकती है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular