Saturday, February 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपंचतत्व में विलीन हुए सुब्रत राय, अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

पंचतत्व में विलीन हुए सुब्रत राय, अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

लखनऊ(हि.स.)। सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत राय गुरुवार को पचं तत्व में विलीन हो गए। गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुब्रत राय के 16 वर्षीय पौत्र हिमांक ने मुखाग्नि दी।

सुब्रत राय की अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सिने स्टार व कांग्रेस नेता राजबब्बर, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। अपने मुखिया को आखिरी विदाई देने के लिए सहारा परिवार के हजारों कर्मचारी भी पहुंचे।

सुब्रत राय का लंबी बीमारी के चलते मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को लखनऊ लाया गया। सहारा शहर स्थित उनके निज निवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बड़ी संख्या में लोग सहारा शहर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को दोपहर बाद गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिजनों और सहारा ग्रुप के कर्मचारियों समेत अन्य चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

दिलीप शुक्ल/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular