Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचतत्व में विलीन हुए महामंडलेश्वर श्याम गिरि महाराज, अंतिम दर्शन के लिए...

पंचतत्व में विलीन हुए महामंडलेश्वर श्याम गिरि महाराज, अंतिम दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़

– बुधवार को खुलेंगे आनंदेश्वर मंदिर के पट

कानपुर (हि.स.)। बाबा आनंदेश्वर मंदिर परमट के पूर्व महंत और श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्याम गिरि महाराज पंचतत्व में विलीन हो गये। बाबा घाट स्थित गौशाला में उन्हे भू समाधि दी गई। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा रहा और पुष्प वर्षा होती रही। इसके साथ ही मंगलवार को आनंदेश्वर मंदिर के पट नहीं खोले गये और अब बुधवार को पट खोले जाएंगे।

बाबा आनंदेश्वर मंदिर (परमट) के पूर्व महंत और श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्याम गिरी महाराज देहरादून में स्वर्गवासी हो गये। उनकी पार्थिव देह देर रात कानपुर लाई गई। मंगलवार को आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर से बाबा घाट तक शोभायात्रा निकाली गई और वहीं पर बने गौशाला में उन्हे भू-समाधि दी गई। इस दौरान भक्त महामंडलेश्वर के जयकारे लगाते रहे और पुष्प वर्षा भी करते रहे। जूना अखाड़ा की ओर से परमट मंदिर में तैनात महंत अरुण भारती ने बताया कि पार्थिव देह के अंतिम दर्शन को भक्त पहुंचते रहे। अखाड़े की ओर से संत परंपरा के अनुसार महाराज श्री के पार्थिव देह मंत्रोच्चारण के बीच गौशाला में भू-समाधि दी गई। भू-समाधि में सैकड़ों भक्तों के साथ जूना अखाड़ा के हरि गिरि महाराज, प्रेम गिरि महाराज, महामंडलेश्वर श्रीकृष्ण दास, अरुण चैतन्यपुरी सहित शहर का संत समाज उपस्थित रहा।

महंत अरुण भारती ने बताया कि महाराज श्री के स्वर्गवासी होने पर मंगलवार को आनंदेश्वर मंदिर बंद रखा गया है और अब बुधवार को मंदिर के पट खुलेंगे।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular