Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयपंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम ने दी मुखाग्नि

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हीराबा की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया, श्शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।श् मां के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यूएन मेहता अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, ‘हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ।’ इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का 100 वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने मातृ देवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम ने दी मुखाग्नि

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular