Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज...

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

हाथरस (हि.स.)। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संजना (22) पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव सांधन थाना अछनेरा जिला आगरा की शादी करीब डेढ़ साल पहले राहुल पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव कुम्हरई थाना चंदपा के साथ हुई थी। महावीर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि संजना के सुरालीजन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। ससुरालीजनों ने संजना के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर शव पंखे से लटका दिया। सुबह किसी पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी बेटी की मौत हो गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में थाना चंदपा प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि गांव कुम्हरई में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular