Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंकज से बोले प्रधानमंत्री, हर वर्ग को बिना भेदभाव के लाभ का...

पंकज से बोले प्रधानमंत्री, हर वर्ग को बिना भेदभाव के लाभ का प्रयास

झांसी (हि.स.)। पीएम गरीब अन्न योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी के पंकज से सीधा संवाद करते हुए उनसे योजना के लाभ के बारे में पूछा। साथ ही उनसे खेती व जल संरक्षण पर भी जानकारी लेते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना में विकासखंड बबीना के सिमरावारी में पंकज से सीधा संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूछा कि आपको पीएम गरीब अन्न योजना से मदद मिली या नहीं। पंकज ने बताया कि उन्हें पीएम गरीब अन्न योजना का पूरा लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने पंकज से पूछा कि, आपको और कौन सी योजना का लाभ मिल रहा है। इस पर पंकज ने बताया उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का भी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी वह लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पंकज से पूछा कि आपके पास खेती है। उसमें क्या बुबाई की है।

पंकज ने बताया कि पानी बरस रहा है। अभी मूंगफली की फसल बोई है। बाद में गेहूं बोया जाएगा। प्रधानमंत्री ने वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए भी कहा। इस पर पंकज ने बताया कि उनके यहां तालाबों का गहरीकरण भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने पंकज से कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग के गरीब व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त इतिहास बन गया है। प्रधानमंत्री ने पंकज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular