Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजन पंकज त्रिपाठी अभिनीत ''मैं अटल हूं'' की शूटिंग पूरी

 पंकज त्रिपाठी अभिनीत ”मैं अटल हूं” की शूटिंग पूरी

जब से पंकज त्रिपाठी अभिनीत ”मैं अटल हूं” का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, तब से दर्शक अभिनेता द्वारा भारत के लोकप्रिय प्रधान मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को पर्दे पर उतारने और रवि जाधव द्वारा निर्देशित और ऋषि विरमानी एवं रवि जाधव द्वारा लिखित उनके जीवन पर सिनेमाई उत्कृष्ट कृति का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शूटिंग शेड्यूल के दौरान फिल्म के निर्माताओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और फिल्म पर विस्तार से चर्चा की। आज फिल्म ने मुंबई में अपना आखिरी शेड्यूल खत्म किया। मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर 45 दिनों में शूट की गई यह फिल्म दर्शकों को अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन और असाधारण राजनीतिक यात्रा से रूबरू कराएगी। शानदार कलाकारों के सहयोग से बनी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज प्रोडक्शन, ”मैं अटल हूं” को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा बनाया गया है।

लोकेश चंद्रा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular