Monday, February 9, 2026
Homeमनोरंजनपंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को होगी रिलीज

पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को होगी रिलीज

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मैं अटल हूं’ अगले साल 19 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पंकज त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मैं अटल हूं’ के पोस्टर अपलोड किए हैं।

‘मैं अटल हूं’ फिल्म देश के लोकप्रिय नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में अभिनेता पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिका में हैं। उनकी असाधारण जीवन यात्रा को पंकज ने जीवंत किया है। ‘मैं अटल हूं’ का निर्देशन रवि जाधव और ऋषि विरमानी ने किया है। इसके निर्माता विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली हैं।

पंकज त्रिपाठी ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ‘सोने का दिल… इस्पात का आदमी… एक बहुमुखी कवि… नए भारत के पीछे दूरदर्शी। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी के गवाह बनें।’ पोस्टर पर लिखा हुआ है , ‘एक कवि जिसने इतिहास को दोबारा लिखा।’

मुकुंद/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular