सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,पुलिस पड़ताल में जुटी
झांसी(हि. स.)। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी के समीप कोर्ट से तारीख कर लौट रहे मामा भांजे पर बाइक सवार दो लोगों ने डी एम कार्यालय के चंद कदम की दूरी फायरिंग कर दी। किसी तरह दोनों ने भाग कर अपनी जान बचाई । इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुचकर पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।फिलहाल फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारो ने जिस प्रकार दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है उससे लोगों में दहशत का माहौल है।
हंसारी निवासी आजाद सिंह अपने भांजे के साथ न्यायालय में तारीख करके लौट रहा था तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिए। हालांकि कारतूस मिस हो जाने के चलते दोनों बाल बाल बच गए। किसी तरह दोनों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आजाद ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। किंतु काफी समय के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। आजाद ने हंसारी क्षेत्र के अपने विरोधियों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस की मिलीभगत भी बताया। उसने आरोप लगाया कि उसकी दुकान में हुई लूटपाट का मामला कोर्ट में चल रहा है। उसी की तारीख करने वह आया था और उसके आरोपितों ने फिल्मी अंदाज में उस पर हमला किया है। यही नहीं उक्त आरोपित पुलिस के आला अधिकारियों के घर दूध देते हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं होती। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि आखिर सत्यता क्या है। फिर भी दिन दहाड़े फायरिंग होना पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा रही है।
महेश
