देवरिया ( हि.स .) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज (जेडी) ने राजकीय बाल गृह एवं पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह ने निर्देशित किया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाए। बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाए, जिससे वे शारीरिक रूप से मजबूत रहें।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए कठोर निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव इशरत परवीन फारूकी ने भोजन के लिए खाद्य सूची का निरीक्षण किया। भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिया जाए ।
उन्होंने बताया कि राजकीय बालगृह में कुल 25 बच्चें तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय में कुल 15 बच्चें वर्तमान में उपस्थित पाये गये। सिविल जज (जेडी) श्रीकान्त गौरव ने बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण कर उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
ज्योति
