Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनौरिस पॉल 13 वीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

नौरिस पॉल 13 वीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, विद्युत सुरक्षा निदेशालय के द्विवार्षिक चुनाव में नौरिस पाल लगातार निर्विरोध तेरहवी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन और चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव और उ.प्र. स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामजी तिवारी थे।इसमें एक बार फिर नौरिस पाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोंध निर्वाचन हुआ।

चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह यादव और रामजी तिवारी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष नौरिस पॉल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहजराम, उपाध्यक्ष दीनदयाल कश्यप, महामंत्री बृजेश कुमार, संयुक्त मंत्री बिन्द्रा प्रसाद, संगठन मंत्री मेराज अहमद, प्रचार मंत्री धर्मवीर यादव, कोषाध्यक्ष गणेशनाथ महन्त, आडिटर श्याम शंकर यादव चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्यों में मो. शकील, श्रीमती सुमन और सोनी लाल यादव को चुना गया। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular