-नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते दुर्ग-कानपुर सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य के रूपोंद स्टेशन पर 10 फरवरी से 13 फरवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य करने जा रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होकर चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस बुधवार को और 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन 11 फरवरी को निरस्त कर दी गई है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रूपोंद स्टेशन पर 10 फरवरी से 13 फरवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होकर चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस बुधवार को रात 08:10 बजे दुर्ग स्टेशन से नहीं चलेगी। वहीं 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 फरवरी को नौतनवा स्टेशन से निरस्त कर दी गई है। इसी तरह से 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 13 फरवरी को दुर्ग स्टेशन से निरस्त रहेगी। वापसी में 18204 कानपुर सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस 14 फरवरी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
दीपक
