Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनौकरी में संविदा की अनिवार्यता को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम :...

नौकरी में संविदा की अनिवार्यता को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम : केशव मौर्य

प्रयागराज। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहा कि विपक्ष पांच साल संविदा पर नौकरी की अनिवार्यता पर भ्रम फैला रहा है। शासन द्वारा ऐसा कोई नियम पारित नहीं हुआ है। 
प्रयागराज आये उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पहले जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके निवारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष पांच साल संविदा पर नौकरी की अनिवार्यता को लेकर भ्रम फैला रहा है। जबकि शासन के द्वारा ऐसा कोई भी नियम पारित नहीं हुआ है सिर्फ और सिर्फ जनता के बीच में झूठ फैलाने का काम सपा बसपा और कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता झूठी अफवाह को लेकर सतर्क रहें और समाज के बीच जाकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे इस साजिश भरे अफवाह का पर्दाफाश करें। 
बैठक में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, संजय गुप्ता, डॉ. आरके वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अरुण अग्रवाल, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, बबलू केसरवानी, विवेक अग्रवाल, विश्वास श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष केसरवानी, प्रमोद जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, पार्षद मनोज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, राजू पाठक आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular