Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यनौकरानी को प्रताड़ित करने वाली पूर्व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार

नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली पूर्व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार

रांची (हि.स.)। अरगोड़ा थाना पुलिस ने नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में आरोपित पूर्व आइएएस की पत्नी सीमा पात्रा को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है। सीमा की गिरफ्तारी अशोक नगर स्थित उनके घर से हुई है। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि कि गुप्त सूचना पर रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की और आरोपित महिला को गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने महिला पर लगे गंभीर आरोप को देखते हुए उसे पार्टी से निलंबित कर दिया था। पार्टी से निलंबित होने के बाद से सीमा पात्रा फरार चल रही थी।

अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक में रहने वाली भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा के ऊपर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है। सीमा पर एससी- एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है। उन पर अपने नौकरानी को आवास पर लंबे समय से बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का आरोप है। उसे पुलिस ने मुक्त करा लिया है।

विकास

RELATED ARTICLES

Most Popular