Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा: हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

नोएडा: हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

नोएडा (हि.स.)। यमुना एक्सप्रेस वे एवं ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने हाईवे पर कई गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। उनके पास से पुलिस ने लूटे गए कार और अवैध हथियार बरामद किया है। 

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि भोर पहर थाना रबूपुरा ने बुलंदशहर निवासी आशीष (23 वर्ष), शामली जनपद से सुमित (25 वर्ष), बुलंदशहर निवासी राहुल (22 वर्ष), महेश प्रताप (19 वर्ष) और इमरान (19 वर्ष) को तिरथली बार्डर के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की कार बरामद हुई है। 

विशाल पाण्डेय ने बताया कि पांचों अभियुक्तों पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा है कि वह सभी एक गिरोह चलाते है, जो हाईवे पर चलने वाले गाड़ियों से लूटपाट करते हैं। कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular