नोएडा । सेक्टर-93 स्थित एटीएस हाउसिंग सोसाइटी में पुलिस ने पार्टी कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विदेशी सहित छह युवती और नौ युवक शामिल हैं। पुलिस ने मौके से हुक्का और शराब की बोतल सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस को रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-93 एटीएस सोसाइटी में कुछ लोग जन्मदिन के नाम पर पार्टी कर रहे हैं और वहां पर नशा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी की। पुलिस ने पार्टी बंद करवाकर मौके से एक विदेश सहित छह युवती और नौ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से हुक्का, शराब की खाली व भरी बोतल सहित अन्य नशीले पदार्थ के अलावा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। इस कारण आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बिन्दुओं पर भी अभी जांच चल रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जन्मदिन की आड़ में पार्टी कर रहे थे। इसमें अश्लील गतिविधियां भी की जा रही थीं जिसकी पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर रेव पार्टी हो रही थी। लेकिन पुलिस अधिकारी जांच पूरी होने तक इसे रेव पार्टी नहीं कह रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एमबी मलिक, उनकी पत्नी रंजीत कौर और यूक्रेन की एक महिला ने जन्मदिन की आड़ में पार्टी का आयोजन किया था। इसके बारे में संबंधित विभाग को भी भनक नहीं लगने दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महामारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित ध्वनि प्रदूषण फैलाने की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार रूस की महिला का वीजा खत्म हो चुका है। वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवतियों को एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से बुलाया गया था। इसके एवज में उन्हें तीन से चार हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। युवतियां गिलास देने, शराब देने, खाना परोसने, साथ शराब पीने, समेत अन्य चीजों का अलग चार्ज लेती थीं। पार्टी में हरियाणा और पंजाब की शराब पी जा रही थी, जो अवैध तरीके से लाई गई थी।
नोएडा : सोसाइटी में चल रही थी पार्टी विदेशी महिला समेत 15 लोग गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
