नोएडा । सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने देर रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर निर्वाणा स्पा एंड सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की खबर मिली थी। नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने देर रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से 2 संचालकों और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। वही इसमें काम करने वाली 14 लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की टीम स्पा सेंटर के संचालक सेक्टर-71 निवासी गुफरान खान और अखिलेश से पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला है कि वहां कई माह से देह व्यापार जारी था।
नोएडा : शॉप्रिक्स मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार, 14 युवतियां हिरासत में
RELATED ARTICLES
