Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल

नोएडा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल

नोएडा (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक इनोवा कार ने यूपी रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में इनोवा में बैठे चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि थाना बीटा-2 अंतर्गत आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो प्वाइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले रोडवेज बस में पीछे से एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में इनोवा कार में सवार पांच में से चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी आशीष चैहान, फरीदाबाद निवासी आलोक कुमार गुप्ता, अल्हासनगर ठाणे महाराष्ट्र निवासी मणिगंदन मायकन देवकर, जगदीशपुर आगरा निवासी फिरोज के रूप में हुई है। घायल की पहचान फरीदाबाद निवासी प्रिंस पाल के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के कपड़ों में मिले कागजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular