Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक दौड़ेगी मेट्रो

नोएडा में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक दौड़ेगी मेट्रो

नोएडा । नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मेट्रो के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। अब मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलेगी। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि शासन ने रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में किये गए फेरबदल के समय को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सोमवार से नोएडा में मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलेगी, जबकि अभी तक सुबह सात से रात आठ बजे तक ही चल रही थी। व्यस्त समय में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हर दस मिनट में मेट्रो संचालित होगी, जबकि अन्य समय में 15 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। मेट्रो में कोविड प्रोटोकोल का पूरी तरह से सभी यात्रियों को पालन करना होगा। शनिवार और रविवार में मेट्रो का संचालन नहीं होगा। नौ जून से एक बार फिर से शहर में मेट्रो का संचालन प्रारम्भ हुआ था। इस संचालन के बाद से लेकर अभी तक 12 जुलाई को सोमवार वाले दिन सबसे अधिक 9489 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था। माना जा रहा है कि इस बार सोमवार में यह संख्या 12 हजार के भी पार जा सकती है। 16 जुलाई को शुक्रवार वाले दिन मेट्रो में 8895 यात्रियों ने सफर किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular