Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नोएडा में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी घायल,गिरफ्तार

 नोएडा में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी घायल,गिरफ्तार

नोएडा(हि.स.)। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी बंद पड़े कम घरों में घुसकर लूट में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद किया है। विभिन्न थानों में इसके खिलाफ 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीसीपी साद मियां खान ने शुक्रवार को बताया कि पार्थला रोड पर पुलिस वाहनों की जांच पड़ताल जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था मेो एक आता युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो रुका नहीं बल्कि मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और और घेर लिया। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। हालांकि पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लग गई, इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में मुठभेड़ के दौरान इसके 3 साथी गिरफ्तार किए गए थे जबकि यह फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि यह शातिर किस्म का अपराधी है और इससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular