नोएडा । नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल मुआयना कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह थाना दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी आजमपुर में संदीप नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को कई गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
