Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : मुठभेड़ के बाद दो बदमाश घायल

नोएडा : मुठभेड़ के बाद दो बदमाश घायल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 58 थाना अंतर्गत सेक्टर 62 में मोबाइल छीन कर भाग रहे दो बदमाश मुठभेड़ के बाद घायल हो गए। उन्हें नोएडा सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को थाना क्षेत्र सेक्टर 58 मे एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना हुयी थी जिसमें थाना सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज किया गया था। बदमाशो की तलाश मे पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फोन छीनने वाला सेक्टर 62 डी पार्क के पास किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने भाग रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं रुके, उन्होंने पुलिस बल पर जान से मारने की मंशा से गोली चला दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई जो दोनो बदमाशों के पैर में लग गई। रणविजय सिंह ने कहा कि बदमाशों की पहचान कल्याणपुरी दिल्ली निवासी अजय और विवेक के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद किया है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular