नोएडा (हि.स.)। सेक्टर 24 थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद दो अंअन्तरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जांच कर रही पुलिस ने देर शाम को लूट का सामान खरीदने वाले दो सुनार भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त प्रथम एस. राजेश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सेक्टर 24 पुलिस नोएडा के मोरना में गश्त कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की पहचान सेक्टर 49 निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित (32 वर्ष) और अनिल उर्फ अन्नू (40वर्ष) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी के सोने के जेवर और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जांच कर रही पुलिस को दो सुनार के बारे में भी पता चला था, जो इन दोनों बदमाशों से लूट के सामान खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने बुलंदशहर निवासी कैलाश और वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
