Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : मिशन मुस्कान के तहत 24 घंटे में गौतम बुद्धनगर पुलिस...

नोएडा : मिशन मुस्कान के तहत 24 घंटे में गौतम बुद्धनगर पुलिस ने किए लापता हुए 5 बच्चे बरामद

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मिशन मुस्कान के तहत विभिन्न जगहों से लापता पांच बच्चों को सकुशल बरामद किया है। अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि ने बताया कि इसके तहत थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सोमवार को सलारपुर गांव से लापता हुए दो बच्चों को बरामद किया। ये दोनों बच्चे सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को ये दोनों सलारपुर कॉलोनी से लापता हो गए थे और इनकी मां ने थाना सेक्टर 49 में इनके अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि बरामद बच्चों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। अपर आयुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास से दिल्ली से लापता दो बच्चियों को थाना पुलिस ने रविवार को बरामद किया। दोनों बच्चियां अपने घर से लापता हो गई थीं और इनके परिजनों को थाना सेक्टर 39 में बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। ऐसे ही कस्बा सूरजपुर से लापता हुए राजन नामक 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 स्पेशल टीमें बनाकर लापता हुए बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून से अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लापता हुए 20 बच्चों को बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular