Thursday, April 9, 2026
Homeराष्ट्रीय नोएडा: मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,...

 नोएडा: मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) (हि.स.)। जनपद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद नोएडा में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

नई दिल्ली के मोती नगर निवासी कार्तिक (25) शुक्रवार को अपनी पत्नी शिवानी (23), साली शीतल शर्मा (18), बुआ सुमन गुप्ता और तीन महीने के बेटे के साथ आगरा में शादी में गए थे। सभी देर रात शादी से वापस लौट रहे थे। शनिवार सुबह पांच बजे के करीब वे सभी नोएडा पहुंचे। सेक्टर-160 के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है।

दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular