Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : महिला पुलिसकर्मी के इश्क में पत्नी और बच्चों की हत्याकर...

नोएडा : महिला पुलिसकर्मी के इश्क में पत्नी और बच्चों की हत्याकर शव घर में दफनाया, तीन साल बाद खुला राज

नोएडा : ग्रेनो वेस्ट के चिपियान गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शव बेसमेंट में दफना दिए। इसके बाद ससुर को फंसाने के लिए दोस्त की हत्या कर उसे खुद का शव बताने की साजिश रची। पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के सोनीपत से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस साजिश में उसका रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता भी शामिल था।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपयाना गांव में राकेश के पिता का एक और मकान है। वर्ष 2018 में राकेश अपनी पत्नी बच्चों के साथ नोएडा जा बसा। इसी दौरान राकेश के प्रेम संबंध नोएडा में ही रूबी नाम की सिपाही से हो गए। रूबी ने राकेश से शादी करने का वायदा करते हुए शर्त रखी कि शादी तब करेगी, जब राकेश अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर देगा। इस पर राकेश ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर शव बेसमेंट में दफना दिए।

इसके तहत 25 अप्रैल वर्ष 2018 को राकेश पुत्र बनवारी नौगंवा गंगीरी अलीगढ़ से अपने दोस्त कल्लू को यह कहकर गांव से लाया था कि उसकी पत्नी को तलाश करने ढोलना क्षेत्र में जाना है। राकेश ने दोस्त कल्लू का सिर काटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को अपने कपड़े पहनाकर अधजला फेंक दिया। शव का सिर नहीं मिला था।

हड्डियां मिलीं
कासगंज पुलिस बुधवार की देर रात हत्याकांड के आरोपी राकेश को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपयाना गांव पहुंची। बिसरख कोतवाली पुलिस की मदद से बेसमेंट की खुदाई करवाई जा रही है। पुलिस ने बेसमेंट से हड्डियां बरामद की हैं। पुलिस आरोपी को वापस कासगंज ले गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular