Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण गंभीर

नोएडा : फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण गंभीर

– नवंबर तक काम पूरा करें एजेंसी अन्यथा होगी कार्रवाई

नोएडा (हि.स.)। नोएडा के सभी निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) जिसमे काम बाकी है, उसको सम्बन्धित विभाग और संबंधित एजेंसियों द्वारा नवम्बर तक किसी भी कीमत पर काम पूरा करना होगा। अन्यथा उस एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि नोएडा में कई ऐसे फुट ओवरब्रिज है, जिसका काम अभी तक पूरा हो  पाया है। वह किसी न किसी कारणवश अटका हुआ हैं। उसको किसी भी हाल में नवम्बर तक बना ले नहीं तो काम कर रही एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आर्थिक दण्ड के रूप में या ब्लैकलिस्ट करने के रूप में हो सकती है। 
माहेश्वरी ने कहा कि जितने भी एफओबी है, जिसमें लिफ्ट अब तक नहीं लगे है। उसमे भी जल्द से जल्द संबंधित वार्क सर्कल भी कार्य पूरा कराने का प्रयास करे। लिफ्ट बन जाने के बाद सभी लिफ्ट में एक-एक गार्ड भी तैनात किए जायेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular