Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा पुलिस ने सड़क पर सरेआम शराब पी रहे 307 लोगों को...

नोएडा पुलिस ने सड़क पर सरेआम शराब पी रहे 307 लोगों को किया अरेस्ट

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट ने सड़क पर सरेआम शराब पी रहे 307 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते गौतमबुद्ध नगर में रात का लॉकडाउन जारी है और इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 307 लोगों को पुलिस ने बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने पूरे गौतम बुद्ध नगर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया। उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन कर रहे तथा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular