Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा: परिवारिक विवाद में ईरानी महिला की मौत, चार घायल

नोएडा: परिवारिक विवाद में ईरानी महिला की मौत, चार घायल

नोएडा (हि.स.)। सेक्टर-116 में परिवारिक विवाद में हुए मारपीट में एक ईरानी महिला की मौत हो गई। चार सदस्य घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना के संबंध में ईरानी दूतावास को सूचना दे दी गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंद्र ने शनिवार को यह बताया कि ईरान के रहने वाले नासिर उर्फ असलम, फिरोज और उनके रिश्तेदार दाऊद, उसकी बहन रुबिया और अन्य सदस्य सेक्टर-116 में एक किराए के मकान में रहते हैं। ये लोग दिल्ली में कपड़े का कारोबार करते हैं।

फिरोज की बेटी जीनत (23) की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। फिरोज और दाऊद के पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया है। हमले में जीनत और वहां मौजूद दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने जीनत को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका के चाचा नासिर उर्फ असलम ने दाऊद और दाऊद की बहन रुबिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

फरमान/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular