Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा: दवा बनाने वाली कंपनी में लगी आग, दमकल की दस गाड़ियां...

नोएडा: दवा बनाने वाली कंपनी में लगी आग, दमकल की दस गाड़ियां मौके पर

 
नोएडा(हि.स.)। दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 58 थाना अंतर्गत सेक्टर 59 स्थित जुबलिएंट कंपनी में बुधवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में निजी दवा कंपनी में आग की घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराने और लोगों की मदद करने आदेश दिया है। साथ ही आग पर को जल्द से जल्द बुझाने का निर्देश दिया है।आग कंपनी की दूसरी मंजिल पर लगी है। मौके पर आधे दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। यह कम्पनी एक दवाई कम्पनी थी। आग लगने का कारण भी साफ अभी तक नहीं हो पाया है। घटना के दौरान सैंकड़ो लोग कम्पनी में काम कर रहे थे। अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह ने ने जानकारी दी कि सेक्टर 59 के सी 26 स्थित जुबलिएंट कंपनी के दूसरी मंजिल पर बुधवार शाम को अचानक आग लग गई है। इस कंपनी में दवाओं की रिसर्च और डेवलपमेंट का काम होता है।
  सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर दस दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थीं। तुरंत अग्निशमन के अधिकारियों ने ऑफिस से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला। अभी आग बुझाने का काम चल ही रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं है, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular